फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man going for a ferry got injured in a road accident

Jhansi News: फेरी लगाने जा रहा युवक सड़क दुर्घटना में घायल

Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A young man going for a ferry got injured in a road accident

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



टोड़ी फतेहपुर। मऊरानीपुर-गुरसराय मार्ग पर ग्राम राजापुर के आगे सड़क हादसे में मोपेड सवार युवक घायल हो गया। युवक रेडीमेड कपड़ों को फेरी लगाकर बेचने जा रहा था।


टोड़ी फतेहपुर मुहल्ला बड़ागंज निवासी गोविंददास साहू का बेटा राकेश साहू (30) फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। बुधवार की सुबह तकरीबन नौ बजे वह रोजाना की तरह मोपेड से फेरी लगाने जा रहा था। इसी दरम्यान ग्राम राजापुर के आगे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर अचेत हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घायल युवक को अपनी सरकारी गाड़ी से स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय ले गई।प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed