{"_id":"632068e6a07bbc56d722bd65","slug":"a-young-man-drowned-while-taking-a-bath-in-jhansi-s-sijwaha-nagar-missing","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सिजवाहा नहर में नहाने गया युवक बहा, घटना के आठ घंटे बाद साथ गए दोस्तों ने पुलिस को दी सूचना, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सिजवाहा नहर में नहाने गया युवक बहा, घटना के आठ घंटे बाद साथ गए दोस्तों ने पुलिस को दी सूचना, तलाश जारी
Tue, 13 Sep 2022 04:56 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 13 Sep 2022 04:56 PM IST
सार
घटना के लगभग आठ घंटे बाद रात करीब 12 बजे युवक के दोस्त सौरभ ने डायल 112 पर सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कराई। अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
झांसी में सिजवाहा नहर में दोस्तों संग नहाते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। युवक को पानी में बहता देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज के चलते वे उसे नहीं बाहर निकाल पाए। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के दतियागेट बाहर निवासी शंकर प्रजापति (23 ) लोडिंग चलाने का काम करता है। सोमवार को वह अपने दोस्तों के साथ सिजवाहा नहर पर नहाने व मौजमस्ती करने गए थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे शंकर के दोनों दोस्त नहर में नहा रहे थे, जबकि शंकर नहर किनारे बैठा था। इसी बीच शंकर भी नहर किनारे नहाने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नहर में तेज बहाव होने के कारण बहने लगा। यह देख दोनों दोस्तों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- औरतों से अश्लील चैटिंग की सनक: fb पर पहले भेजता था उनकी गंदी तस्वीरें, फिर कपड़े उतरवाने के लिए बनता था दबाव
विज्ञापन
घटना के लगभग आठ घंटे बाद रात करीब 12 बजे दोस्त सौरभ ने डायल 112 पर सूचना दी। इस पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की तलाश जारी है, अब तक सफलता नहीं मिली है।