फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young man died due to electrocution from a high tension line passing through the roof of his house. He came in contact with the line while drying wheat on the roof.

Jhansi News: मकान की छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से युवक की मौत, छत पर गेहूं सुखाते समय आया लाइन की चपेट में

Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to electrocution from a high tension line passing through the roof of his house. He came in contact with the line while drying wheat on the roof.
मड़ावरा/ललितपुर। मकान की छत पर गेहूं डालते समय युवक वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से वह अचेत होकर गिर गया। आनन फानन में उसे मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम धवा निवासी निर्भान सिंह (23) रविवार की सुबह अपने घर की छत पर गेहूं सुखाने के लिए गया था। गेहूं सुखाते समय छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार के संपर्क में निर्भान आ गया। जिससे करंट लगने से वह मौके पर अचेत होकर गिर गया। चीख सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन छत पर पहुंचे तो यहां निर्भान अचेत पड़ा था। आनन फानन में निर्भान को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो पुत्र हैं और वह तीन भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन

-------
करंट से पूर्व में कट चुका था हाथ
मृतक के साले राजकुमार निवासी ग्राम मिर्चवारा ने बताया कि वर्ष 2016-17 में निर्भान सिंह को खेत पर बिजली का तार जोड़ते समय करंट लग गया था। जिससे उसका हाथ झुलस गया था और इलाज के दौरान चिकित्सकों को उसका हाथ काटना पड़ा था। हाथ कट जाने के बाद निर्भान किसी प्रकार अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। लेकिन रविवार को उसकी बिजली करंट लगने से ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
हाईटेंशन लाइन को हटवाने को विभाग के लगाता रहा चक्कर
मृतक निर्भान के घर की छत के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। जोकि छत से काफी नीचे होकर गुजरे हैं। इस संबंध में मृतक के साले राजकुमार ने बताया कि छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटवाने के लिए वह कई वर्षों से बिजली विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। लेकिन न तो उसकी सुनवाई हुई और न ही छत से गुजरी हाईटेंशन विद्युत लाइन को हटाया गया। यही कारण रहा कि रविवार को निर्भान छत से गुजरे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया अौर करंट से उसकी मौत हो गई।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed