{"_id":"5f778a5b8ebc3e9beb59395d","slug":"a-young-man-dead-in-accident-jhansi-news-jhs1777083179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक की मौत, रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में युवक की मौत, रिश्तेदार पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम बस्त्रावन-टोड़ी के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत ने एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने साथ में गए रिश्तेदार पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बार के ग्राम हनुपुरा-हीरापुर निवासी मनोज यादव (25) पुत्र खूब सिंह बृहस्पतिवार को दोपहर में अपने साढ़ू के साथ ग्राम उदयपुरा में एक तेरहवीं में शामिल होने गया था। लौटने के दौरान रात में सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल की टक्कर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रिश्तेदार घायल हो गया। रिश्तेदार ने युवक के घर में परिजनों को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, मृतक के पिता खूब सिंह ने थाना बार को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पुत्र का रिश्तेदार उसे अपनी गाड़ी से घर से लिवा ले गया था। जब रात में काफी देर तक नहीं लौटा तो पुत्र को फोन किया तो फोन नहीं उठा। जिसके बाद रिश्तेदार का फोन आया तो उसने बताया कि गांव के पास ही घटना हुई है, जब वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो ग्राम देवरान के दो व्यक्ति ठाठखेरा मार्ग पर बस्त्रावन से पांच सौ मीटर आगे बैठे दिखाई दिए। दो अज्ञात व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए और वह रिश्तेदार भी भागने लगा। जिन्हें रोका गया, वहीं पर उसके पुत्र का शव पड़ा था। पिता ने उसके पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि घटना स्थल का निरीक्षण किया है और युवक की दूसरी बाइक की टक्कर से दुर्घटना में ही मौत हुई है। दूसरी मोटरसाइकिल भी मौके से बरामद हुई है।