Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A young girl committed suicide by hanging herself in Jhansi

Jhansi: ससुराल में उत्पीड़न से तंग युवती ने की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 30 Apr 2025 02:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Wed, 30 Apr 2025 02:20 PM IST
सार

झांसी जिले के ग्राम गढ़वा में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
A young girl committed suicide by hanging herself in Jhansi
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वा में मंगलवार रात एक युवती ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के घरवालों ने ससुराल पक्ष वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




मृतक मीना (27) पत्नी अनिल वंशकार के भाई अजय पुत्र रामसेवक निवासी ग्राम चोर टांगरा थाना पलेरा मध्य प्रदेश ने बताया 2018 में अपनी बहन मीना की शादी अनिल वंशकार निवासी ग्राम गढ़वा के साथ की थी। शादी के बाद पति उत्पीड़न करता था। वह बाहर काम करता था और अपने साथ पत्नी को नहीं रखता था। भाई ने किसी अन्य लड़की से संबंध होने का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि वकील के द्वारा उत्पीड़न को लेकर उसके पति को नोटिस भी दिया गया था। सुबह 7:00 बजे बहन की मौत की सूचना मिली। वहीं, थाना अध्यक्ष लहचूरा पंकज मिश्रा ने बताया पति के घर पर नहीं होने पर डिप्रेशन में आकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना लहचूरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सत्यता की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed