फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A women dead for accident from cantenour

कन्या खिलाने मंदिर जा रही महिला को कंटेनर ने रौंदा

Wed, 17 Mar 2021 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
A women dead for accident from cantenour
झांसी। रक्सा इलाके में झांसी-शिवपुरी हाईवे पर बने रक्सा टोल से करीब सौ मीटर पहले तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को चपेट में लिया। ट्रक की चपेट में आने से उसमें सवार महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दिनारा थाना क्षेत्र डामरौन कला गांव निवासी गणेशी प्रजापति (45) अपने छोटे पुत्र जितेंद्र (18) और पत्नी प्रभा (40) के साथ बीती रात ओरछा स्थित छारद्वारी मंदिर में कन्या भोजन कराने जा रहे थे। जैसे ही यह लोग रक्सा टोल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। कंटेनर की चपेट में सीधे प्रभा आ गई। उसका सिर फट गया। वह टोल पर बने डिवाइडर पर जा गिरी जबकि जितेंद्र और गणेशी छिटककर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे कर्मचारी वहां आ जुटे। तीनों को तुरंत मेडिकल भेजा गया लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रभा की मौत हो गई जबकि जितेंद्र एवं गणेशी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्रभा की मौत की सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। उधर, प्रभा की मौत की खबर सुनते ही परिजनोें में कोहराम मच गया। सभी अस्पताल पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद आज शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, दुर्घटना के बाद चालक भी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed