फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman returning home from the market was raped

Jhansi News: बाजार करके घर लौट रही महिला से किया दुष्कर्म

Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A woman returning home from the market was raped
- पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बाजार करके घर लौटते समय महिला को दो लोगों ने रास्ते में पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

थाना सौजना के एक ग्राम निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 16 जुलाई को वह बाजार करके अपने घर जा रही थी। रास्ते में गांव के दो युवक मिले और उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगे। विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। एक आरोपी ने उसे पकड़ लिया। जबकि दूसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से भाग गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सौजना पारुल चंदेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed