फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A woman killed her husband by attacking him with a knife and a stone in Jhansi

पति को दी खौफनाक मौत: पत्नी ने सिर पर दे मारा पत्थर, फिर भी नहीं भरा जी तो चाकू से किए कई वार, बोली- वो 'उसको' ला रहा था घर

Wed, 25 May 2022 05:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 25 May 2022 05:04 PM IST
सार

आरोपी महिला पति के चरित्र पर शक करती थी। दोनों में आए दिन इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी महिला को गिरप्तार कर लिया है। महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन
A woman killed her husband by attacking him with a knife and a stone in Jhansi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में रविवार की रात को शराब के नशे में घर पहुंचे युवक को उसकी पत्नी ने एक महिला से अवैध संबंधों के शक में चाकू व पत्थर से हमला करके मार डाला। पुलिस ने महिला को गिरफ्त में ले लिया है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध थे। वह बार बार उसी महिला को घर में लाने को कहता था। शराब पीकर मारपीट करता था। पुलिस ने आला कत्ल के रूप में चाकू और पत्थर बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


एरच थाना के भदरवारा बुजुर्ग निवासी राम सिंह (38) पुत्र मूलचंद्र अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ गांव में रहता था। राम सिंह शराब पीने का आदी था। रविवार रात करीब ग्यारह बजे शराब पीकर वह घर लौटा था। इसी दौरान पति-पत्नी में विवाद हो गया। जब झगड़ा बढ़ा तो राम सिंह ने अपनी पत्नी रेखा से कहा कि वह दूसरी महिला को घर में लाएगा।
विज्ञापन

इस पर झगड़ा बढ़ता चला गया। राम सिंह ने रेखा को पीटना शुरू कर दिया। गुस्से में रेखा ने भी वहां पड़े पत्थर को उठाकर राम सिंह के सिर पर दे मारा। इससे राम सिंह घायल होकर गिर पड़ा। क्योंकि राम सिंह शराब के नशे में था लिहाजा वह विरोध भी नहीं कर पा रहा था। इसके बाद रेखा रसोई से चाकू उठा लाई और उसके चेहरे पर कई वार करके उसे घायल कर दिया। राम सिंह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा।

घर से थोड़ी ही दूर में रेखा के सास-ससुर भी रहते हैं। रेखा रोते-बिखलते उनके पास पहुंची। बदमाशों के घर में घुसकर राम सिंह को घायल कर देने की बात कही। यह सुनकर परिवार के लोग भागकर घर पहुंचे। घायल राम सिंह को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी (आए) नैपाल सिंह, सीओ गठौरा समेत पुलिस बल भदरवारा स्थित उसके घर पहुंचा। पुलिस ने छानबीन शुरू की। सीओ आभा सिंह के मुताबिक पूछताछ में रेखा ने बताया कि पति के अवैध संबंधों की वजह से दोनों का विवाद होता था। अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल समेत अन्य वस्तुएं बरामद कर ली हैं।

विज्ञापन

पुलिस से बचने को पत्नी ने गढ़ी झूठी कहानी
रेखा ने पुलिस को बताया कि राम सिंह की हालत नाजुक देखकर वह डर गई थी। पुलिस से बचने की खातिर उसने तुरंत एक झूठी कहानी रचकर लोगों को सुना दी। पुलिस के सामने भी उसने यही कहानी दुहराई। पति के साथ विवाद की बात उसने किसी से नहीं बताई। रेखा ने पुलिस को बताया कि आधी रात कुछ बदमाश दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आए। उसे बंधक बनाकर रस्सी से बांध दिया और राम सिंह पर चाकू से कई वार किया। पुलिस को उसकी इस कहानी पर शुरू से शक हो गया था। जब उसने छानबीन शुरू की तब रेखा का झूठ अधिक देर तक टिक नहीं सका।

दूसरी पत्नी को घर लाने की बात पर होता था विवाद
रेखा का पति राम सिंह के साथ अक्सर विवाद होता था। रेखा ने पुलिस को बताया कि राम सिंह का एक महिला से अवैध संबंध था। राम सिंह कई दिनों से रेखा को घर से निकालकर उस महिला को घर में लाने की धमकी देता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। परिजनों से पूछताछ में भी पुलिस को यह बात मालूम चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed