फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A wave of happiness ran among the players after coming to the hostel

छात्रावास आने से खिलाड़ियों में दौड़ी खुशी की लहर

Sun, 27 Mar 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
A wave of happiness ran among the players after coming to the hostel
झांसी। इटावा के सैफई में स्थापित बालक हॉकी छात्रावास को सरकार द्वारा झांसी स्थानांतरित किया गया है। जिससे शहर के हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ी है। छात्रावास में 27 खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

झांसी को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की कर्मस्थली कहा जाता है। हॉकी के दम पर ही कई खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है। छात्रावास नहीं होने के कारण हॉकी खिलाड़ियों को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। खिलाड़ियों द्वारा सालों से छात्रावास की मांग की जा रही थी। मांग पर अमल करते हुए सरकार द्वारा सैफई के छात्रावास को झांसी स्थानांतरित कर दिया है। जिससे हॉकी खिलाड़ियाें में खुशी का माहौल है। सरकार के फैसले से खिलाड़ियों ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

छात्रावास नहीं होने के कारण बुंदेलखंड से हॉकी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा था। स्टेडियम में छात्रावास आने से खिलाड़ी नई ऊर्जा के साथ खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब्दुल अजीज, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
छात्रावास के लिए खिलाड़ियों द्वारा सालों से मांग की जारी थी। काफी समय बाद मांग को पूरा कर दिया गया है। जिसको लेकर हॉकी खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
बृजेश कुशवाहा, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
सुविधाओं के अभाव में झांसी से हॉकी के खिलाड़ियों में लगातार कमी हो रही थी। छात्रावास आने से हॉकी खिलाड़ियों में बढ़ोतरी होगी।
अजय, हॉकी खिलाड़ी
मेजर ध्यानचंद जैसी हस्ती ने दुनिया भर में झांसी का नाम रोशन किया है। हॉकी का छात्रावास नहीं होेने के कारण खिलाड़ियों में काफी मायूसी थी।
रिषभ गुप्ता, हॉकी खिलाड़ी
हॉस्टल नहीं होने के कारण शहर के खिलाड़ियों को दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेकिन अब छात्रावास आने सेे खिलाड़ियों के खेल में निखार आएगा।
रूपेंद्र, हॉकी खिलाड़ी
छात्रावास का नहीं होना हॉकी खिलाड़ियों के लिए काफी दुखद था। लंबे इंतजार के बाद हॉकी खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी का माहौल है।
एहतेशाम अली, हॉकी खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed