फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A truck loaded with oranges overturned on Jhansi-Shivpuri highway

Jhansi Accident: हाईवे पर पलटा संतरों से भरा ट्रक, उठा ले गए राहगीर; एमपी से बिहार शरीफ जा रहे थे

Wed, 05 Mar 2025 02:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 05 Mar 2025 02:41 PM IST
सार

हादसे के बाद सड़क पर संतरे फैल गए जिन्हें लोग उठाकर ले गए। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के सिजवाहा गांव के पास यह ट्रक पलटा है।

विज्ञापन
A truck loaded with oranges overturned on Jhansi-Shivpuri highway
हाईवे पर पलटा संतरों से भरा ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सारंगपुर से संतरे लेकर बिहार शरीफ जा रहा ट्रक बुधवार को सुबह करीब 11 बजे झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के सिजवाहा गांव के पास पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर संतरे फैल गए जिन्हें लोग उठाकर ले गए। हादसे में कानपुर देहात निवासी चालक शैलेंद्र और सहायक शिवदास चोटिल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया।

विज्ञापन


कानपुर देहात के भोगनीपुर स्थित ग्राम हलदर निवासी चालक शैलेंद्र (24) पुत्र मोहर सिंह ने बताया कि वह बुधवार को अलसुबह मध्य प्रदेश के सारंगपुर से संतरे लेकर निकला था। उसके साथ भोगनीपुर के ग्राम बिरोवा निवासी सहायक शिवदास (23) पुत्र कालीचरण था। उन्हें संतरे बिहार शरीफ पहुंचाने थे। सुबह करीब 11 बजे झांसी-शिवपुरी हाईवे पर रक्सा के सिजवाहा गांव के पास ट्रक के सामने अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के लिए तुरंत ट्रक मोड़ा तो वह असंतुलित होकर पलट गया। 
विज्ञापन


हादसे में मुझे और शिवदास को चोटें आईं, वहीं ट्रक में लदे संतरे सड़क पर फैल गए। राहगीर उन्हें उठाकर ले जाने लगे। दोनों चोटिल लोगों को इलाज के लिए एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित हुआ जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed