फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A truck crushed a Dhaba couple

Jhansi News: ट्रक ने ढाबा संचालक दंपती को कुचला

Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A truck crushed a Dhaba couple

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने दिगारा ओवर ब्रिज के नीचे बाइक सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेडिकल कॉलेज ले आया गया। शनिवार तड़के दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक छोड़कर भाग निकला। कोछा भांवर के पास सिमलिया गांव निवासी राज यादव (32) झांसी-खजुराहो हाईवे के पास ढाबा चलाता था। उसकी पत्नी रामदेवी (30) भी काम में हाथ बांटती थी। शुक्रवार रात ढाबा बंद करके दोनों रात करीब 10 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही दोनों झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए दिगारा फ्लाई ओवर के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दोनों छिटककर सड़क पर जा गिरे। मिनी ट्रक ने उनको कुचल डाला। चालक फ्लाईओवर के पहले ही गाड़ी छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह के मुताबिक घायल अवस्था में दपंती को मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। सुबह उनकी मौत हो गई। मिनी ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed