{"_id":"6aa5aba8d596e2fe52080cbe","slug":"a-traffic-jam-persisted-for-half-an-hour-in-the-court-complex-jhansi-news-c-131-1-ltp1005-162976-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: कचहरी परिसर में आधा घंटा लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: कचहरी परिसर में आधा घंटा लगा रहा जाम
विज्ञापन
ललितपुर। कचहरी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के कारण शनिवार को भारी जाम लग गया। हनुमानजी मंदिर के सामने कचहरी व विकास भवन जाने वाली सड़क पर वाहन फंसे रहे। वाहन ठहराव की उचित व्यवस्था न होने से यह स्थिति बनी।
लोग लगभग आधा घंटा से अधिक समय तक जाम में फंसे रहे। कचहरी परिसर के पीछे विकास भवन सहित कई दफ्तर हैं। उनका रास्ता कचहरी परिसर के बीच से होकर जाता है। वाहन ठहराव स्थल न होने से अधिवक्ता और वादकारी अपने दो पहिया वाहन सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। इससे अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। जिला बार एसोसिएशन ने कई बार वाहन ठहराव स्थल की मांग की है। लेकिन आज तक कोई स्थल नहीं बन सका है। राष्ट्रीय लोक अदालत के चलते बड़ी संख्या में पक्षकार कचहरी पहुंचे थे।
फोटो संख्या-25,26,27,29
जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री लखन यादव ने जिलाधिकारी से वार्ता कर समाधान निकालने की बात कही। उन्होंने वादकारियों को कचहरी के बाहर बनी वाहन ठहराव सुविधा में वाहन रखने का सुझाव दिया। अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह चौहान और शेर सिंह यादव ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की। अधिवक्ता महेंद्र जैन ने बताया कि जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन दिए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं को संयुक्त रूप से समाधान निकालने पर जोर दिया।
विज्ञापन
0 / 25,000