फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A tenth grade student committed suicide by hanging herself

Jhansi News: दसवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Wed, 16 Jul 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A tenth grade student committed suicide by hanging herself

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। थाना बड़ागांव के टंकोरी गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही दसवीं की छात्रा लीना अहिरवार (16) ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसके सुसाइड की वजह नहीं बता सके। हालांकि, उनका कहना है कि छात्रा के मां-पिता अहमदाबाद में रहते हैं। वह उनके पास जाना चाहती थी। इस वजह से वह उदास थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा के पास से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

लीना बड़ागांव स्थित एक सरकारी विद्यालय में पढ़ती थी। उसके पिता चेतराम एवं मां गीता अहमदाबाद गुजरात में रहकर प्राइवेट काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि सोमवार को वह स्कूल गई थी। परिवार के लोग खेत में धान की रोपाई करने गए थे। दोपहर को घर में कोई नहीं था। दोपहर करीब तीन बजे आसपास के बच्चे खेलते हुए जब कमरे में पहुंचे, तब लीना फंदे से लटकी मिली। बच्चों ने पड़ोसियों को सूचना दी।
विज्ञापन


थोड़ी देर में बड़ागांव पुलिस पहुंच गई। उसके कमरे की भी तलाशी हुई। परिजनों ने बताया कि लीना मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करती थी। इस वजह से सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी। वहीं, थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह का कहना है कि छानबीन में मालूम चला कि वह अपने माता-पिता के पास अहमदाबाद जाना चाहती थी। हालांकि, इस वजह से सुसाइड करने की बात साफ नहीं हो सकी। पुलिस आगे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed