फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A teenager who had come to his maternal grandparents' house died by drowning in a check dam

Jhansi News: ननिहाल आए किशोर की चेकडैम में डूबने से मौत

Mon, 07 Jul 2025 01:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 07 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
A teenager who had come to his maternal grandparents' house died by drowning in a check dam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में नहाने के दौरान चेकडैम के पानी में डूबने से नाबालिग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना दुरसडा जिला दतिया निवासी आशिक अहिरवार (14) एक हफ्ते पहले अपनी ननिहाल बंगरा आया था। शनिवार को दोपहर बाद वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए चेकडैम गया था। जहां पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। शाम छह बजे के करीब घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे ग्रामीण व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने की वजह से काफी प्रयास के बाद भी उसे खोजा नहीं जा सका। रविवार की सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सघन तलाशी अभियान चलाकर बालक के शव को गहरे पानी से निकालकर पुलिस को सौंप दिया। मृतक के पिता भगवत अहिरवार के प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बालक की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed