फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A teacher was crushed to death by a speeding tanker on the Jhansi-Kanpur highway.

Jhansi News: झांसी-कानपुर हाइवे पर तेज रफ्तार टैंकर ने शिक्षिका को कुचला, मौत

Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
A teacher was crushed to death by a speeding tanker on the Jhansi-Kanpur highway.

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार शाम झांसी-कानपुर हाईवे पर भोजला ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार शिक्षिका निधि गुप्ता (35) को कुचल दिया। हादसे में गहरी चोट आ जाने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन राहगीरों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसे सीपरी बाजार पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली अंतर्गत बड़ागांव गेट बाहर स्थित मास्टर कॉलोनी निवासी निधि गुप्ता पत्नी आनंद कुमार उनाव बालाजी स्थित एक राजकीय विद्यालय में शिक्षिका थीं। उनके पति आनंद अधिवक्ता हैं। परिवार में दस माह की बेटी है। परिजनों ने बताया कि रोजाना निधि स्कूटी से स्कूल पढ़ाने जाती थीं। मंगलवार शाम करीब चार बजे स्कूल से वह घर लौट रही थीं। झांसी-कानपुर हाईवे से होते हुए जैसे ही वह भोजला गांव के ओवरब्रिज के पास पहुंची, तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। निधि सिर के बल सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन

टैंकर कुचलते हुए भाग निकला। हादसे में उनके सिर समेत हाथ एवं पांव में गहरी चोट आ गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। तब तक राहगीरों ने ही चालक को घेरकर पकड़ लिया था। राहगीरों ने उसे पीटकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर, हादसे की खबर लगते ही पति आनंद समेत अन्य परिजन घटना स्थल पर जा पहुंचे। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed