{"_id":"67dc7b1cc78d5749e40c9264","slug":"a-sub-inspector-of-madhya-pradesh-police-who-came-for-treatment-died-in-jhansi-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-517058-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: इलाज कराने आए मध्य प्रदेश पुलिस के दरोगा ने झांसी में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: इलाज कराने आए मध्य प्रदेश पुलिस के दरोगा ने झांसी में तोड़ा दम
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मध्य प्रदेश पुलिस के दरोगा की बृहस्पतिवार को झांसी में मौत हो गई। वह पत्नी के साथ अपना इलाज कराने यहां आए थे। इसी बीच उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
छतरपुर के शांतिनगर निवासी असीम सिंह (59) मध्य प्रदेश पुलिस में एएसआई थे। वर्तमान में वह पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाने में तैनात थे। मृतक के भतीजे अभय सिंह ने बताया कि चाचा असीम सिंह को पाइल्स की बीमारी थी। तीन महीने से उनका इलाज झांसी में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के पास चल रहा था। इससे आराम था। बृहस्पतिवार की सुबह वह अपनी पत्नी नीतू सिंह के साथ डॉक्टर को दिखाने झांसी आए थे। यहां क्लीनिक में उनको बेचैनी और घबराहट होने लगी। तबीयत बिगड़ने पर उनकी पत्नी आनन-फानन उनको मेडिकल कॉलेज लेकर आई। यहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भतीजे ने हार्ट अटैक से चाचा की मौत की आशंका जताई।
विज्ञापन
असीम एक साल बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। परिवार में उनका एक बेटा अंकित है, जो छतरपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। वहीं, बेटी श्वेता सिंह पुणे में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। पति की मौत के बाद पत्नी नीतू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन