{"_id":"67e06b4edfc91a0dbf0030b6","slug":"a-spark-came-out-while-repairing-a-motorcycle-the-young-man-got-burnt-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-519066-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोटरसाइकिल ठीक करते समय निकली चिंगारी, युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोटरसाइकिल ठीक करते समय निकली चिंगारी, युवक झुलसा
विज्ञापन
विज्ञापन
टोड़ीफतेहपुर। नगर के मोहल्ला बड़ागंज में रविवार दोपहर 12 बजे के लगभग एक युवक घर के बाहर मोटरसाइकिल के प्लक में करंट चेक कर रहा था। इस दौरान अचानक उसमें से निकली चिंगारी उसके कपड़ों पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते आग भड़क उठी। इस दौरान लपटों में घिर कर वह बुरी तरह से झुलस गया, लेकिन मोटरसाइकिल पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
मोहल्ला बड़ागंज निवासी समीर (17) पुत्र बब्बू खां को राशन की दुकान पर गल्ला लेने के लिए मोटरसाइकिल से जाना था, लेकिन मोटरसाइकिल स्टार्ट नहीं हो रही थी। जिसे वह ठीक करने लगा। इसी दौरान उसने प्लक (स्पार्क प्लग) में करंट की जांच करने के लिए वायर छेड़ा, जिससे अचानक जोरदार चिंगारी निकली जो उसके कपड़ों पर गिर गई पल भर में समीर लपटों से घिर गया समीर की चीख-पुकार सुनकर उसकी माँ शबनम दौड़ती हुई आईं और बिना देर किए पास में रखा पानी उसके ऊपर डाल दिया तब तक समीर बुरी तरह से झुलस चुका था। घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया। परिजन आननफानन समीर को नजदीकी डॉक्टर के पास ले गये, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल झांसी रेफर कर दिया। जहा अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। संवाद