फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A short circuit caused a fire in the house, burning household items.

Jhansi News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जला

Sat, 10 Jan 2026 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, burning household items.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बंगरा। बंगरा के ग्राम रतौसा में बीती रात एक घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्राम रतौसा निवासी लखन लाल श्रीवास बृहस्पतिवार की शाम रोजाना की तरह खाना खाकर घर के पिछले कमरे में सोने चले गए थे। रात लगभग एक बजे अचानक उन्हें जलने की गंध महसूस हुई। जब उठकर देखा तो घर के एक कमरे से तेज़ी से धुआं निकल रहा था। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से तत्काल पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा कूलर, पंखा, वॉशिंग मशीन, सोफा, अनाज, चावल सहित अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जल चुका था।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बिजली विभाग के अवर अभियंता सुभाष कुमार पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। अभियंता ने पीड़ित परिवार को विभाग की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed