फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A record 10,270 tourists visited the Queen's Fort on the first day of the year.

Jhansi News: साल के पहले दिन रिकॉर्ड 10,270 पर्यटकों ने किया रानी के किले का दीदार

Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A record 10,270 tourists visited the Queen's Fort on the first day of the year.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रानी के किले ने नए साल में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। साल के पहले दिन किले में 10,270 पर्यटक पहुंचे, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। टिकटों की बिक्री से पुरातत्व विभाग को 2.56 लाख रुपये की आय हुई है।
सर्दी की शुरुआत के साथ ही किले में पर्यटकों की आमद बढ़ जाती है। धूप में पर्यटक किले में सैर-सपाटे का मजा लेते हैं लेकिन साल 2025 के पहले दिन पर्यटकों ने एक नया कीर्तिमान रच दिया। बुधवार को सुबह से ही पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर में तो पूरा किला रोड पर्यटकों से भर गया था। किले के हर हिस्से में पर्यटक मौजूद थे। शाम तक यही स्थिति बनी रही। एक ही दिन में 10,270 टिकटों की बिक्री हुई। साल के पहले दिन किला घूमने वाले पर्यटकों में विदेशी केवल दो ही रहे।
विज्ञापन

बता दें कि किले में एक ही दिन में आने वाले सबसे ज्यादा पर्यटकों की संख्या 6700 थी। यह रिकॉर्ड एक जनवरी 2024 को बना था लेकिन एक जनवरी 2025 को यह रिकॉर्ड टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
महज 30 पर्यटकों ने लिए ऑफलाइन टिकट
देसी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट की कीमत 20 रुपये निर्धारित है। ऑफलाइन टिकट खरीदने पर 25 रुपये अदा करने होते हैं। इसी प्रकार, विदेशी पर्यटकों के लिए ऑनलाइन टिकट की कीमत 250 रुपये और ऑफलाइन टिकट खरीदने पर उन्हें 300 रुपये अदा करने होते हैं। इसके बावजूद, एक जनवरी को 10,270 पर्यटकों में से महज 30 ने ही ऑनलाइन टिकट खरीदा, बाकी सभी पर्यटकों ने ऑफलाइन टिकट खरीदकर किले में प्रवेश किया।

00000
फोटो---
किले में पर्यटकों की सुविधा के सभी इंतजाम हैं। इसके अलावा, रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके साथ ही पर्यटकों को रानी की गौरव गाथा खींच लाती है। यही वजह है कि किले में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। - अभिषेक सिंह, वरिष्ठ संरक्षण सहायक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed