फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A priest sleeping on a cot was bitten four times by a snake and died

Jhansi News: चारपाई पर सो रहे पुजारी को सांप ने चार बार डसा, मौत

Mon, 01 Sep 2025 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
A priest sleeping on a cot was bitten four times by a snake and died

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रविवार तड़के मोंठ के कटरा बाजार निवासी मंदिर के पुजारी वीरेंद्र पांडेय (73) पुत्र बाबूलाल को सोते समय चारपाई पर चढ़े सांप ने चार बार डसा। उनके चीखने पर परिजनों की नींद टूटी। उनको अचेत हाल में लेकर परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंंचे। कुछ देर उपचार के बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।


परिजनों के मुताबिक, वीरेंद्र कस्बे में स्थित शीतला माता मंदिर के पुजारी थे। शनिवार रात वह मंदिर के बाहर चारपाई पर सोए थे। सुबह करीब चार बजे चारपाई पर चढ़े सांप ने उनको कंधे से हाथ के बीच चार अलग-अलग जगहों पर डसा। सर्पदंश की पीड़ा से वीरेंद्र की नींद टूट गई। उनकी चीख सुनकर परिजन भी आ गए। थोड़ी ही देर में परिजन उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक साल पहले ही उनकी पत्नी महादेवी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed