फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A pond will be built in the medical college to save rain water

बारिश का पानी बचाने को मेडिकल कॉलेज में खुदेगा तालाब

Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
A pond will be built in the medical college to save rain water
झांसी। कैच द रेन के तहत बारिश के पानी को बचाने की कवायद शुरू हुई है। झांसी विकास प्राधिकरण ने इसके लिए मेडिकल कॉलेज के भीतर एक स्थान चिन्ह्नित कर लिया है। बृहस्पतिवार को तालाब के लिए जेडीए ने पैमाइश शुरू करा दी। यहां तलाब तैयार करने के साथ ही आसपास के स्थान का सौन्दर्यीकरण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

कैच द रेन के तहत पुराने वाटरबाड्ीस को फिर से पुर्नजीवित किया जा रहा है। जेडीए को दो तालाब पुर्नजीवित करने का जिम्मा दिया गया है। एक तालाब रक्सा के पास विकसित किया जा रहा है जबकि दूसरा मेडिकल कॉलेज परिसर में बने तालाब को शामिल किया गया है। सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा की अगुवाई में जेडीए टीम ने यहां पहुंचकर मौका-मुआयना किया। अभी यहां मेडिकल कॉलेज के खुले हिस्से का पानी भरता है। जेडीए की योजना इसे गहरा करके आसपास का पूरा बारिश का पानी यहां लाने की है। इसके लिए कैचमेंट इलाका बढ़ाया जाएगा। तालाब के गहरीकरण के साथ ही उसकी बाउंड्रीवाल तैयार कराई जाएगी। सौन्दर्यीकरण के लिए यहां पेड़-पौधे लगाए जाएंगे। आसपास बैठने के लिए सीटें भी लगाई जाएंगी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जेडीए वीसी सर्वेश दीक्षित के मुताबिक इसका डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही काम भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर के भीतर बनेगा 25 लाख का शौचालय
मेडिकल कॉलेज में आने वाले तीमारदारों की सहुलियत की खातिर जेडीए करीब 25 लाख की लागत से सात सीटर शौचालय का भी निर्माण कराएगा। इसके लिए भी आज जमीन चिन्ह्नित कर ली गई। शौचालय का निर्माण सुलभ इंटरनेशनल के माध्यम से कराया जाएगा। उसका रखरखाव भी संस्था के माध्यम से होगा। वीसी सर्वेश दीक्षित के मुताबिक इसका निर्माण भी जल्द आंरभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed