फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people shoot for gun for jameen case

जमीन के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
A people shoot for gun for jameen case
झांसी। बुधवार दोपहर मध्य प्रदेश के थाना ओरछा की चकरपुर चौकी के अंतर्गत लठेसरा गांव में जमीन के विवाद के चलते कुछ लोगों ने घर पहुंचकर युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। परिजनों ने गांव के ही दस लोगों पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लठेसरा गांव निवासी भैयन यादव (28) का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। बुधवार दोपहर वह घर पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि उक्त लोगों ने घर आकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर तमंचे से पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत नाजुक बनी है। परिजनों का आरोप है कि गोली मारने वाले प्रभावशाली हैं। दो माह पहले भी दबंगों ने बबीना क्षेत्र के राघवेंद्र पर भी कई फायर किए थे। चकरपुर चौकी पुलिस ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकार ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed