फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people fall durring rapta cross

रपटा पार करते समय उफनाई सुखनई नदी में बहा बाइक सवार युवक

Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
A people fall durring rapta cross
झांसी। मऊरानीपुर बड़ी माता मंदिर के पास सुखनई नदी पर बने रपटा को पार करते समय दोपहर को एक युवक बाइक समेत नदी में गिर पड़ा। उफनाई नदी तेज बहाव के साथ युवक को बहा ले गई। युवक के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया। थोड़ी देर में प्रशासनिक एवं पुलिस अफसर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से करीब सात घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया लेकिन, लापता युवक का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पिछले 48 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते सुखनई नदी उफान पर है। बड़ी माता मंदिर के पास बने रपटे से लगकर नदी बह रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है दोपहर करीब बारह बजे चौक दमेला निवासी सनी वर्मा (28) बाइक से अपने घर लौट रहा था। उस समय नदी में तेज था। लोग रपटा पार कर रहे थे। यह देखकर सनी भी बाइक पर चढ़कर रपटे पर निकला लेकिन, करीब सौ मीटर बाद अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा समाई। युवक के बाइक समेत नदी में समाता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम मृत्युंजय मिश्रा एवं सीओ अरूण कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई लेकिन, करीब सात घंटे तक तलाशी अभियान के दौरान उसका कुछ पता नहीं चला। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही उसके परिजन भी रोते-बिखलते मौके पर आ गए। उधर, पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से रपटे को आवागमन के लिए तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।
विज्ञापन

युवक का अभी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम कोशिश कर रही है।
अरुण कुमार चौरसिया
सीओ, मऊरानीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed