{"_id":"5f6cf8be8ebc3edec62f666a","slug":"a-people-dead-for-see-police-during-running-for-fall-lift-jhansi-news-jhs177070945","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर भागते समय लिफ्ट में गिरने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआ पकड़ने गई पुलिस को देखकर भागते समय लिफ्ट में गिरने से हुई थी युवक की मौत
विज्ञापन
झांसी। बुधवार देर रात नगर निगम परिसर में चल रहे जुआ को पकड़ने गई पुलिस को देखकर भागते समय लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत हुई थी। युवक की मोपेड पर दस लीटर डीजल से भरी कट्टी भी बरामद हुई, जिससे पुलिस पूरे दिन में यह तय नहीं कर पाई कि वह डीजल लेने के लिए नगर निगम गया था या फिर किसी और काम के लिए। मौके पर जुआ खेलते गिरफ्तार लोग भी युवक के बारे में कुछ नहीं बता सके। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में युवक एक जुआरी के पीछे भागता जरूर दिखा।
थाना नवाबाद स्थित सिविल लाइन निवासी रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सामिद हुसैन का पुत्र आसिफ हुसैन उर्फ गुड्डन (32) ट्रेवल्स में अपनी कार किराए पर चलवाता था। बुधवार रात घर से खाना खाकर रात करीब 11 बजे वह घर से डीजल लेने के लिए निकला। वह नगर निगम परिसर में था। इसी दौरान वहां नवाबाद पुलिस ने जुआ पकड़ने के लिए छापा मारा। पुलिस की गाड़ी देखकर आसिफ अपनी हीरोपुक छोड़कर नगर निगम की बिल्डिंग की तरफ भागा। जुआ खेलने वाले भी मौके से भागे। आसिफ चौथी मंजिल पर चला गया। छुपने के दौरान वह लिफ्ट में गिर गया। इससे वह घायल हो गया। उसकी आवाजें सुनकर नगर निगम के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उसको बाहर निकालने के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में नवाबाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आसिफ के पास से मिले मोबाइल के जरिए पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर जानकारी दी। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव व नवाबाद पुलिस जांच में जुटी रही।
गाड़ी पर कट्टी में मिला दस लीटर डीजल
पुलिस को जांच के दौरान आसिफ की हीरो पुक गाड़ी पर एक कट्टी (डिब्बा) रखी मिली। इसमें दस लीटर डीजल था। डीजल मिलने के बाद पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिरकार किसने और कहां से आसिफ ने डीजल लिया। डीजल को लेकर कई सवाल खडे़ हो रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में भागता नजर आया आसिफ
बृहस्पतिवार सुबह नवाबाद पुलिस ने नगर निगम पहुंचकर दिन भर जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखे। इनमें नगर निगम परिसर में आसिफ भागते दिख रहा है। एक युवक भी उसके पीछे भागते दिखा। उसे पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में पकड़ा।
पुलिस ने पांच लोगों को जुआ खेलते पकड़ा
नवाबाद पुलिस ने घटना वाली रात नगर निगम में दबिश देकर जुआ खेलते हुए धर्मेंद्र बाल्मीकि, अरुण, रवींद्र, फिरोज व इरफान को पकड़ा। घटना को लेकर खुद एसपी सिटी ने अलग-अलग तरीके से इन लोगों से बात की, लेकिन किसी ने आसिफ के साथ होने की जानकारी नहीं दी। इस कारण पुलिस भी उलझी रही।
24 अक्तूबर को महोबा जानी थी बारात
मृतक के छोटे भाई जाकिर हुसैन ने बताया कि 24 अक्तूबर को आसिफ की बारात महोबा जानी थी, जिसकी तैयारियां भी घर में शुरू हो गई थीं। आसिफ ने शादी को लेकर शॉपिंग करना भी शुरू कर दी थी। लेकिन, बुधवार रात अचानक हुए हादसे के बाद से ही आसिफ के घर में कोहराम मचा हुआ है।
नगर निगम में पुलिस जुआरियों को पकड़ने पहुंची थी, तभी पुलिस को देखकर भागते समय लिफ्ट से गिरकर आसिफ की मौत हुई है। उसके भागने को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राहुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी