{"_id":"5f762d018ebc3e9b9a4fa368","slug":"a-people-attack-to-knife-for-avoid-to-drink-wine-in-outhtdoor-jhansi-news-jhs1776328168","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर युवक पर चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर युवक पर चाकुओं से हमला
विज्ञापन
चाकू से हमला
- फोटो : ???? ?? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुधवार की देर रात थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ागांव गेट बाहर के बाहर रहने वाले एक युवक के घर के बाहर कुछ लोग शराब पीने लगे। मना करने पर गुस्साए प्रभावशाली लोगों ने युवक पर चाकुओं से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर सभी भाग निकले। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एफआईआर दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
बड़ागांव गेट बाहर निवासी देवेंद्र वर्मा अगरबत्ती बनाने का काम करते है। चार दिन पहले उसके घर के बाहर कुछ युवक शराब पी रहे थे। मना करने पर सभी ने मिलकर देवेंद्र की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में राजू वर्मा व पिन्नी के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। बुधवार की रात उक्त युवक फिर से अपने साथियों के साथ घर के बाहर शराब पीने लगा। जिसका विरोध कराने पर सभी ने देवेंद्र के पेट पर चाकुओं से हमला कर दिया। इसके बाद मौके से भाग निकले। खून से लथपथ हालत में देखकर परिजन घबरा गए। उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर भागे, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने देवेंद्र की मां शांति देवी की तहरीर पर सतीश, रिंकू, राजू वर्मा, अरविंद पर एफआईआर दर्ज की है।
सीओ की फटकार के बाद शुरू हुआ उपचार
घटना की सूचना मिलते ही सीओ राजेश सिंह भी जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल देवेंद्र का इलाज न होते देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर तैनात चिकित्सक को जमकर फटकार लगाई। इसके बाद चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अब इस तरह की लापरवाही मिली तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।