फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A people and girls with reach hotel, hungama

युवती को गुमराह कर होटल लेकर पहुंचा युवक, हंगामा

Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
A people and girls with reach hotel, hungama
A people and girls with reach hotel, hungama
झांसी। दो दिन पहले घर से स्टेशन पहुंची एक युवती को युवक गुमराह कर होटल ले गया। जानकारी लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने युवक को जमकर पीटा। इससे होटल के बाहर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, परिजन युवती को अपने साथ घर ले गए।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में रहने वाली एक युवती सोमवार की शाम घर से निकलकर स्टेशन पहुंची। उसे दोस्त के पास लुधियाना जाना था। उसके पास टिकट नहीं था। ऐसे में उसने स्टेशन पर कुली से संपर्क किया, लेकिन कुली ने टिकट न होने पर उसकी मदद से इंकार कर दिया। कई घंटे वह स्टेशन पर रही। इसी बीच स्टेशन पर एक युवक से उसकी मुलाकात हो गई। युवक उसे अगले दिन लुधियाना भेजने की बात कहकर अपने साथ होटल ले आया। होटल मेें रुकने के बाद वह अगले दिन दोनाें स्टेशन आ गए। स्टेशन पर एक साथ दोनों को देखकर कुली को शक हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम परिजन युवती की खोजबीन करते हुए स्टेशन पहुंचे। यहां कुली से पूछताछ के दौरान उसने एक युवक के साथ होने की जानकारी दी। कुली ने बताया कि एक ऑटो चालक के साथ दोनों को जाते देखा था। इसी बीच ऑटो चालक भी स्टेशन पर मिल गया। उसने बताया कि दोनों को सीपरी बाजार स्थित एक होटल पर छोड़ा था। परिजन ऑटो चालक के साथ होटल पहुंच गए। यहां परिजनों ने होटल पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। जिसकी जमकर धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल गाय का युवक ने कराया उपचार
झांसी। बुधवार को ग्वालियर मार्ग स्थित महेंद्र पुरी कॉलोनी में घायल गाय को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय भेजा। महेंद्र पुरी कॉलोनी निवासी नमन शिवहरे की सूचना पाकर पशु चिकित्सालय की टीम ने पहुंचकर जांच की। इसके बाद अस्पताल लाकर इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed