फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A mix of culture, art and cuisine will be seen in Urban Haat

Jhansi News: अरबन हाट में दिखेगा संस्कृति, कला और व्यंजनों का मिश्रण

Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
A mix of culture, art and cuisine will be seen in Urban Haat
झांसी। क्राफ्ट मेला मैदान के अरबन हाट को दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए जेडीए का निजी संस्था से अनुबंध हुआ है। जल्द ही यहां पर संस्कृति, कला के साथ-साथ व्यंजनों का मिश्रण दिखेगा। झांसी के प्रमुख केंद्रों में ये शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई के किले की तलहटी में क्राफ्ट मेला मैदान पर छह एकड़ में करीब तीन करोड़ की लागत से अरबन हाट का निर्माण कराया गया है। 2020 में हाट बनकर तैयार हो गया था। यहां पर 55 दुकानें बनवाई गई हैं। बाद में इसका नाम बुंदेलखंड शिल्प ग्राम रख दिया गया। अब फिर से जेडीए इसे दिल्ली हाट की तर्ज पर विकसित करवा रहा है। निजी संस्था से अनुबंध के बाद इसके नवीनीकरण का काम भी शुरू हो गया है। जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव ने बताया कि यहां पर देश की अलग-अलग थीम पर आधारित रेस्टोरेंट, पार्टी लॉन, फूड जोन, शॉपिंग जोन, हैंडलूम के साथ ही बच्चों के खेलकूद के लिए भी स्थान होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed