फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A million bucks a bag full of crooks fled stripped

एक लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भागे बदमाश

Wed, 08 Jul 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 08 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी। मोंठ बस स्टैंड पर मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से एक लाख रुपये से भरा बैग छीन कर भाग गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मोंठ के गांव भरोसा निवासी रामानुज पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उसकी साली महेशश्री पत्नी कौशल किशोर निवासी डबरा मध्यप्रदेश की खेतीबाड़ी गांव में ही है। महेश श्री खेत में फसल की बुवाई कराने के मकसद से गांव आई थी। वह खेत में धान की बुवाई करवाना चाहती थी। बुवाई के खर्च का अनुमान  एक लाख रुपये लगाया गया। मंगलवार की दोपहर साली डबरा जाने के लिए बाइक से उसके साथ मोंठ आई। बस स्टैंड के नजदीक स्थित सहकारी एडीबी बैंक से साली ने बुवाई के लिए एक लाख रुपये निकाले और उसे दिए। रुपये बैग में रखकर वह साली को डबरा के लिए बस में बैठाने के लिए स्टैंड पहुंचा।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने नोटों से भरा बैग झपट्टा मारकर छीन लिया। शोर मचाने पर जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बदमाश भाग गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि झपट्टा मारकर बैग ले जाने की बात गलत है। नोटों का बैग बाइक के हैंडिल पर लटका था, जिसे रामानुज की लापरवाही के चलते कोई उठाकर ले गया है। पीड़ित की तहरीर आने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed