फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A masked man entered the school and taunted the principal

Jhansi News: स्कूल में घुसा नकाबपोश, प्रधानाध्यापक पर ताना कट्टा

Fri, 25 Jul 2025 10:25 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
A masked man entered the school and taunted the principal

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। प्राथमिक विद्यालय खिरकपट्टी में शुक्रवार को दोपहर एक नकाबपोश घुस आया। पूछताछ करने पर उसने इंचार्ज प्रधानाध्यापक पर कट्टा तान दिया। इससे विद्यालय में दहशत फैलाई। बच्चे चिल्लाने लगे तो वह भाग खड़ा हुआ। प्रधानाध्यापक ने मामले की शिकायत पुलिस से की गई।




इंचार्ज प्रधानाध्यापक भगवती सिंह ने बताया कि दोपहर में वह और डीएलएड प्रशिक्षु रोशनी क्लास में विद्यार्थियों को पढ़ा रही थीं। बगल की कक्षा में शिक्षा मित्र हेमलता और डीएलएड प्रशिक्षु कीर्ति भी उपस्थित थीं। तभी उन्होंने देखा कि बरामदे में एक नकाबपोश व्यक्ति खड़ा हुआ है। उसने काला चश्मा भी पहन रखा था। जब उन्होंने व्यक्ति से परिचय पूछा तो वह एकदम से आक्रोशित हो गया। क्लास के अंदर आकर गले पर कट्टा अड़ा दिया। गालीगलौज करनी शुरू कर दी। बच्चे चिल्लाने लगे तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी देने लगा। शोरशराबा सुनकर आसपास की कक्षा के बच्चे और स्टाफ एकत्र होने लगा तो वह मौके से भाग गया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि सूचना पर पार्षद अमित राय और कई बच्चों के अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नकाबपोश दिखाई दे रहा है। मामले की शिकायत सदर बाजार थाना प्रभारी से की गई है। नकाबपोश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed