फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A hostel will be built in Gariagaon for 500 working women

Jhansi News: 500 कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए गरियागांव में बनेगा हॉस्टल

Wed, 02 Apr 2025 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
A hostel will be built in Gariagaon for 500 working women

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। 500 कामकाजी महिलाओं के रहने के लिए गरियागांव में हॉस्टल बनेगा। नगर निगम ने महिला एवं बाल विकास विभाग को नि:शुल्क 6640 वर्ग मीटर भूमि दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद हॉस्टल का काम शुरू हो जाएगा।



20 फरवरी 2024 को प्रदेश सरकार ने बजट में झांसी समेत प्रदेश के सात महानगरों में मुख्यमंत्री श्रमजीवी महिला छात्रावास खोलने का एलान किया था। इसके बाद, नगर निगम को नि:शुल्क या एक रुपये लीज रेंट पर भूमि उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया। पत्र प्राप्त होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने भूमि की तलाश शुरू की। फरवरी में टीम ने गरियागांव में भूमि की तलाश की। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने बताया कि गरियागांव में नि:शुल्क भूमि दे दी गई है।
विज्ञापन




सीसीटीवी कैमरे से पार्किंग तक होगी



छात्रावास में कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। बताया गया कि हॉस्टल में कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित आवासन के साथ-साथ सुरक्षा मानक के अनुरूप सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड की तैनाती की जाएगी। अग्निशमन यंत्र, कामकाजी महिलाओं के शिशुओं के लिए शिशु सदन, अनवरत विद्युत आपूर्ति के लिए जनरेटर/इनवर्टर, जिम सेंटर, ऑडिटोरियम भी होगा। साथ ही लॉन्ड्री सुविधा, वाहन पार्किंग, पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन के लिए वाहन, कैंटीन, डिपार्टमेंटल/ किराना स्टोर आदि सुविधाओं के साथ-साथ मिशन शक्ति की गाइडलाइन के मानकों के अनुसार वार्डन, सुरक्षा स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed