{"_id":"681292f56245b48ea60c910c","slug":"a-high-speed-vehicle-crushed-an-old-man-who-was-out-for-a-walk-resulting-in-his-death-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-545144-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन ने सैर पर निकले बुजुर्ग को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तेज रफ्तार वाहन ने सैर पर निकले बुजुर्ग को कुचला, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुधवार सुबह झांसी-ललितपुर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने सैर करने निकले हरबल सहारिया (58) पुत्र सलौने को रौंद डाला। हादसे में अत्यधिक चोट आ जाने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
परिजन ने बताया कि हरबल रोजाना सुबह सैर पर जाते थे। बुधवार को भी वह सैर पर गए थे। हाईवे पर पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद डाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उनके हाथ के ऊपर से ट्रक निकल गुजर गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस उन्हें लेकर बबीना सीएचसी पहुंची, लेकिन उसके पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी कलावती का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बबीना थानाध्यक्ष अजमेर सिंह भदौरिया के मुताबिक चालक की तलाश की जा रही है।