फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A grand event was organized in Police Line on Yoga Day

Jhansi News: योग दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन

Thu, 22 Jun 2023 01:01 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 22 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
A grand event was organized in Police Line on Yoga Day
ललितपुर। पुलिस लाइन योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि हमें नियमित योग कर स्वयं व अपने परिवार को स्वस्थ रखना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग की महत्ता बताई और योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। योग सत्र का समापन संकल्प एवं शांति पाठ के साथ हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को थोड़ा समय निकालकर योग करना चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व गुलशन कुमार, एडीएम नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, सीडीओ अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी, डीसी एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर अमित कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार बिजौरिया, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed