फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A glass of water is not available for three rupees at the station, passengers are quenching their thirst with a bottle worth Rs 15.

Jhansi News: स्टेशन पर नहीं मिल रहा तीन रुपये में पानी का गिलास, 15 रुपये की बोतल से यात्री बुझा रहे प्यास

Wed, 17 Apr 2024 04:15 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 17 Apr 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
A glass of water is not available for three rupees at the station, passengers are quenching their thirst with a bottle worth Rs 15.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों को तीन रुपये में एक गिलास पानी देने की घोषणा की थी, लेकिन झांसी स्टेशन पर यात्रियों को पानी का गिलास ढूंढे नहीं मिल रहा है। ऐसे में यात्री मजबूरी में 15 रुपये खर्च कर रेल नीर खरीद रहे हैं।
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन और ट्रेनों में आईआरसीटीसी द्वारा रेल नीर उपलब्ध कराया जाता है। एक लीटर पानी की बोतल का दाम 15 रुपये है। लेकिन, जनरल कोच के यात्री रेल नीर नहीं खरीद पाते हैं। इसे लेकर रेलवे ने जनरल कोच के सामने तीन रुपये में तीन सौ मिली लीटर पानी देने का एलान किया था। लेकिन, यह योजना कागजों में ही रह गई।
विज्ञापन

गर्मी में जनरल कोच के यात्री पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। लेकिन यात्रियों को तीन रुपये वाला पानी का गिलास नहीं मिल रहा है। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आईआरसीटीसी को ही पानी उपलब्ध कराना है। उम्मीद है कि यात्रियों को जल्दी ही यह सेवा मिलने लगेगी। हालांकि, स्टेशन पर वॉटर वेडिंग मशीन भी संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गर्मी में हर दिन बिकता है 12 हजार लीटर रेलनीर
झांसी स्टेशन और यहां से गुजरने वालीं ट्रेनों में आम दिनों में प्रतिदिन औसतन 9,600 बोतल रेलनीर उपलब्ध कराया जाता है। वहीं, गर्मी में यह मात्रा बढ़कर 12000 बोतल हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed