फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A girls jump well sucide

धमकियों से परेशान किशोरी ने जान देने के इरादे से कुएं में लगाई छलांग

Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
A girls jump well sucide
महरौनी। सोजना थाना इलाके में छेड़खानी के मुकदमे में बयान बदलने के लिए लगातार मिल रहीं धमकियों से आजिज आकर एक किशोरी ने जान देने के इरादे से कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया। किशोरी ने मुकदमे के आरोपी युवक के परिजनों पर बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन

थाना सोजना के एक गांव निवासी किशोरी के साथ नवरात्र में नौरता खेलने के दौरान एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी थी। पीड़िता की शिकायत पर थाना सोजना में आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। लेकिन, इसके बाद भी किशोरी की परेशानी कम नहीं हुई थी। जेल में बंद आरोपी युवक के परिजन किशोरी पर लगातार बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। उसे बयान न बदलने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रहीं थीं। इससे किशोरी मानसिक रूप से बेहद परेशान चल रही थी। परेशानी की हालत में सोमवार को उसने जान देने के इरादे से गांव के कुएं में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुएं में कूदते देख लिया और किसी तरह बाहर निकाला। आनन - फानन में किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन

पीड़िता एवं उसके माता-पिता ने आरोप लगाया कि छेड़छाड़ के आरोपी युवक के परिजन मुकदमे में बयान बदलने का लगातार दबाव बना रहे हैं। जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इससे परेशान होकर किशोरी कुए में कूद गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी युवक जेल में बंद है। लेकिन, अब किशोरी किन कारणों से कुएं में कूूदी, इसकी जानकारी नहीं है। शिकायत आने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- सुरेश कुमार वर्मा, थानाध्यक्ष - सोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed