फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A girl hanging sucide

बालिका ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 13 Nov 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
A girl hanging sucide
झांसी। बुधवार दोपहर थाना पूंछ के सेरसा गांव अनुसूचित जाति की बालिका ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के सदस्य खेत पर गए थे। बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने के संबंध में वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

थाना पूंछ के सेरसा गांव का एक व्यक्ति बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अपनी पत्नी व बच्चों के साथ खेत पर गया था। घर पर उसकी छोटी पुत्री थी। उसने घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। शाम करीब सात बजे परिजन घर पहुंचे। कमरे में पुत्री को फांसी पर लटका देख घबरा गए। सूचना पाकर पूंछ इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर कब्जे में लिया। घटना को लेकर मृतका के पिता कुछ नहीं बता सके। परिजनों ने आरोप भी किसी पर भी नहीं लगाए। सीओ मोंठ डा. प्रदीप कुमार ने परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
घटना की जानकारी होने पर एसएसपी दिनेश कुमार पी के निर्देश पर पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। बॉडी पर किसी तरह के कोई निशान भी नहीं पाए गए। पूंछ इंस्पेक्टर का कहना है कि भले ही परिजन आरोप नहीं लगा रहे, लेकिन मामला बालिका से जुड़ा होने के कारण पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से परिवार सदमे में
मृतका चार बेटियों में सबसे छोटी थी। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। अचानक हुए हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है। चाचा का कहना है कि घटना के पीछे क्या कारण है, इस बारे में पूरा परिवार कुछ नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed