फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A girl dead During abortion after that 12 people FIR with hospital director

गर्भपात के दौरान गई थी युवती की जान, हॉस्पिटल संचालक समेत 12 पर रिपोर्ट

Mon, 06 Jan 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
A girl dead During abortion after that 12 people FIR with hospital director
झांसी। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित नारायण हॉस्पिटल में 3 जनवरी को गर्भपात के दौरान एक युवती की मौत होने के मामले में नवाबाद थाना पुलिस ने हॉस्पिटल संचालक समेत बारह लोगों पर गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप लगाया गया है कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मौत हुई है। इस मामले में आरोपी अक्षय मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तीन जनवरी की शाम थाना कोतवाली इलाके में रहने वाली एक युवती की अचानक तबियत बिगड़ गई थी। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित नारायण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उपचार दौरान रात में ही युवती की मौत हो गई थी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हंगामा कर दिया था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

परिजनोें का आरोप था कि चिकित्सकाें की लापरवाही के कारण उनकी पुत्री की जान चली गई है। युवती गर्भवती थी। गर्भपात के दौरान अचानक हालत बिगड़ जाने से मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने नारायण हॉस्पिटल के संचालक डॉ. विमल शुक्ला, लखनऊ निवासी अक्षय मिश्रा व उनके माता-पिता एवं आठ अज्ञात लोगों पर गर्भपात के दौरान मौत होने व गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed