फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A farmer sucide from upset his condition is bad

आर्थिक तंगी से परेशान होकर वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 09 Apr 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
A farmer sucide from upset his condition is bad
A farmer sucide from upset his condition is bad
टहरौली /झांसी। टहरौली खास गांव में एक वृद्ध किसान ने खेत पर लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे क्षेत्र में सनसनी मच गई। परिजनों का कहना है कि इस बार नहर का पानी ओवर फ्लो होकर उनके खेत में आने से फसल खराब हो गई थी। लॉकडाउन की वजह से भी भुखमरी की नौबत है। इसके अलावा मृतक का एक पैर भी खराब था। इन सभी परेशानियों की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया।
विज्ञापन

टहरौली खास निवासी झलू (70) के दो बेटे और दो बेटियां शादी के लायक हैं। उनका बड़ा बेटा दिव्यांग बेटा कोमल कुछ नहीं करता है। छोटा बेटा गजराज मजदूरी करता है। इस बार दस बीघे खेत में गेहूं की फसल बोई थी। नहर ओवरफ्लो होने की वजह से खेत में पानी भर गया था। इससे फसल भी बहुत कम हुई है। इसकी वजह से वह काफी परेशान था। रात में खेत में वह गया था। वहीं पर रात को उसने खेत के पास ही लगे बबूल के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके छोटे बेटे गजरात ने बताया कि पिता पैर खराब होने से भी परेशान थे। वह लाठी के सहारे ही चलते थे। इधर, फसल खराब होने और लॉकडाउन की वजह से मजदूरी भी बंद होने से घर में खाने के भी लाले पड़ गए थे। उनको दोनों बेटियों की शादी की भी चिंता थी। इन्हीं चिंताओं में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

वहीं, एसडीएम शशिभूषण ने बताया कि जानकारी होने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर गई थी। वहां पता चला कि आधे खेत में ही फसल बोई गई थी, जो काट ली गई है। नहर का पानी यदि खेत में भरता तो ये समस्या हर साल ही होनी चाहिए, पहली बार ही क्यों हुई। मृतक किसी पारिवारिक वजह से दो-तीन दिन से घर नहीं जा रहा था। उसके दोनों बेटों से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed