फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A farmer dead body find in nala

Jhansi News: नाले में डूबने से किसान की मौत

Mon, 19 Dec 2022 10:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
A farmer dead body find in nala
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक किसान की नाले में डूबने से मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बरुआसागर के ग्राम खड़ेसर निवासी सुदामा रायकवार (36) खेतीबाड़ी कर परिवार का जीवन यापन करते थे। वह पत्नी राजकुमारी के साथ खेत पर ही रहते थे। बीती रात तकरीबन ग्यारह बजे पत्नी की नींद खुली तो सुदामा नजर नहीं आया। आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिला। पत्नी ने फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी। इस पर परिजन भी तलाश में जुट गए, परंतु पता नहीं चला। सुबह खोजबीन करते हुए परिजन नाले के पास पहुंचे, वहां उसकी चप्पल पड़ी मिली। इसके बाद नाले के पानी में उसका शव पड़ा मिल गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुदामा नाले का पानी खेत में लगाते थे। उन्होंने पैर फिसलने से नाले में गिरने की आशंका जताई। बता दें कि मृतक के पांच बच्चे हैं। हादसे के बाद से परिवार का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed