{"_id":"6850790144cba8f4cb032c92","slug":"a-drunken-youth-damaged-the-idol-of-god-in-the-temple-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106570-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नशे में धुत युवक ने मंदिर में क्षतिग्रस्त की भगवान की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नशे में धुत युवक ने मंदिर में क्षतिग्रस्त की भगवान की मूर्ति
विज्ञापन
- आरोपी को हिरासत में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना मोंठ इलाके के ग्राम अमरा में रविवार की रात तकरीबन 12 बजे नशे में धुत एक व्यक्ति ने मोहल्ला कुरयाना में मातन के मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति को खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। रात में ही नई मूर्ति की स्थापना कराई गई।
ग्राम अमरा निवासी धर्मेंद्र कोरी रात में शराब के नशे में धुत होकर मातन मंदिर परिसर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी देर से मंदिर परिसर में घूमता रहा और अनाप-शनाप बोलता रहा था। इसी बीच उसने पत्थर से मंदिर में स्थापित भगवान शंकर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होने पर खासी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और घटना पर आक्रोश जताने लगे। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी, सीओ देवेंद्र नाथ मिश्रा व कोतवाल अखिलेश द्विवेदी अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए रात में ही ग्रामीणों के सहयोग से नई मूर्ति की स्थापना कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी ने बताया कि मूर्ति खंडित होने की सूचना पर रात में ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था। आरोपी ने शराब के नशे में यह हरकत की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर में नई मूर्ति की स्थापना कर दी गई है।