फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A dozen women were cheated on the pretext of doubling their money.

Jhansi News: धन दोगुना करने का झांसा देकर एक दर्जन महिलाओं से ठगी

Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A dozen women were cheated on the pretext of doubling their money.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



गुरसराय। नगर के गरौठा रोड पर रहने वाली वाली आधा दर्जन महिलाओं के साथ रविवार को एक बर्तन बेचने वाली महिला ने ठगी कर ली। उसने बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं को एकत्रित किया। इस दौरान घर के अधिकांश पुरुष बाहर गए हुए थे। गांधीनगर मोहल्ले की आधा दर्जन महिलाओं ने भी थाने में ठगी की शिकायत की है।

गरौठा रोड की महिलाओं ने बताया कि ठग महिला ने बातों ही बातों में बर्तन बेचने के बहाने तमाम स्कीम बतायी। इसमें जेवर व पैसा दोगुना होने का भी लालच दिया। इस दौरान मोहल्ले की महिलाएं ठग महिला की बातों में आ गईं तथा अपने कीमती गहने लाकर उसे दे दिए। ठग महिला ने कहा कि वह शाम को 5:00 बजे आएगी और सबके जेवर आदि दूना कर लौटा देगी। शाम 5:00 बजे तक जब वह नहीं आई तो मोहल्ले की महिलाओं को शक हुआ। उन्होंने आपस में पूछताछ शुरू की तथा धीरे-धीरे परिजन को भी बताया। परिजन ने उक्त महिला की काफी खोजबीन की लेकिन वह गहने लेकर फरार हो चुकी थी।
विज्ञापन




घटना गुरसराय बीके गरौठा रोड पर रहने वाली महिलाओं के साथ हुई। ठगी की शिकार हुई महिलाओं में गुड्डू पत्नी दयाराम, गिरजा पत्नी दादू, पान कुमार पत्नी पन्ना, सुषमा पत्नी कुंज बिहारी, राजकुमारी पत्नी रामकुमार, गुड्डी पत्नी लखन आदि शामिल हैं। सभी पीड़ित महिलाएं रविवार को थाने पहुंचीं तथा मामले की लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नगर के गांधीनगर मोहल्ले से भी आधा दर्जन महिलाएं थाने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं ने उन्हें भी ठगा है। बताया जाता है कि इस प्रकार की दो से तीन महिलाएं नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में घूम रही हैं जो बर्तन बेचने के बहाने महिलाओं को कई स्कीम में बताती हैं तथा उनका कीमती जेवरात लेकर चंपत हो जाती हैं। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि आसपास के थानों में महिला को चिह्नित करने के लिए सूचना दे दी गई है। उसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed