{"_id":"68604d506532ad76ea0cd35e","slug":"a-depressed-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-using-his-sister-in-laws-saree-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-586992-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अवसाद में आकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, भाभी की साड़ी के सहारे लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अवसाद में आकर युवक ने फंदा लगाकर दी जान, भाभी की साड़ी के सहारे लगाया फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रेमनगर के बुद्ध विहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (20) ने घर में भाभी की साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार शाम भतीजे ने फंदे से उसका शव लटका देखा। सूचना मिलने पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से वह अवसाद में था। हालांकि उसके अवसाद की वजह वह नहीं बता सके। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से जालौन के कोंच कस्बे का रहने वाला सुरेंद्र कुशवाहा प्राइवेट काम करके जीविकोपार्जन करता था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई महेंद्र और भाभी पूनम के साथ खेड़ा के बुद्ध विहार कॉलोनी में रहता था। परिजनों का कहना है सुरेंद्र कुछ दिनों से परेशान था। किसी से बात नहीं करता था। पूनम के पूछने पर भी वजह नहीं बताया। शुक्रवार को दंपती काम पर गए थे। शाम को उसके दोनों बेटे कृष्णा और कान्हा बाहर खेल रहे थे। शाम को कृष्णा जब कमरे में पहुंचा, तब दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखने पर सुरेंद्र साड़ी के फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन
प्रेमनगर थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि सुरेंद्र के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वह मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करता था। इस वजह से उसके सुसाइड की वजह नहीं मालूम चल सकी। परिजनों ने अवसाद में रहने की बात बताई है।
विज्ञापन