फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A deal was struck with Kuldeep for five lakh rupees to help him pass the exam.

Jhansi News: पांच लाख में कुलदीप से हुआ था परीक्षा पास कराने का सौदा

Fri, 12 Jun 2026 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
A deal was struck with Kuldeep for five lakh rupees to help him pass the exam.
झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन पकड़े गए सॉल्वर सुमित कुमार वघेल ने परीक्षा पास कराने के लिए कुलदीप से पांच लाख रुपये में सौदा तय किया। इसमें दो लाख रुपये लेकर वह परीक्षा देने आया था। पुलिस ने सुमित के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन 10 जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में द्वितीय पाली में कुलदीप नामक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए आया था। कुलदीप को बायोमेट्रिक की कार्रवाई पूरी होने केे बाद परीक्षा हॉल में बैठाया गया। इस दौरान लखनऊ बोर्ड से भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी को जानकारी दी गई कि कुलदीप नामक परीक्षार्थी की जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। सूचना पाते ही नोडल अफसर परीक्षा केंद्र पहुंचे व युवक से पूछताछ की। आधार कार्ड, ई-केवाईसी के माध्यम से पता चला कि उनका मूल नाम सुमित कुमार वघेल निवासी स्याहीपुरा थाना पिंडोरा आगरा निकला। आधार कार्ड में मूल नाम व पता मिलने के बाद साबित हो गया कि वह कुलदीप की जगह भर्ती ढंग से परीक्षा देने आया था। टीम ने फर्जी प्रवेश पत्र, फर्जी आधार कार्ड समेत मूल दस्तावेज जब्त कर नवाबाद थाने के सुपुर्द कर दिया। जहां पुलिस ने सुमित के विरुद्ध मामला दर्ज कर जेल दिया है। सुमित से हुई पूछताछ में पता चला है कि कुलदीप उसका दोस्त है और उसने पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा पास कराने के लिए पांच लाख रुपये में साैदा तय किया था। परीक्षा से पहले उसे दो लाख रुपये कुलदीप ने दिए थे। जबकि रजिल्ट आने के बाद शेष रुपया देने की बात हुई थी। सुमित इससे पूर्व भी सॉल्वर के रूप में फर्जी अभ्यर्थी बनकर बैठा है। इसकी भी पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी रवि प्रकाश ने बताया कि सुमित के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन


कैसे हुआ सुरक्षा के तीन चरण भेदने में कामयाब
कुलदीप की जगह पर परीक्षा देने पहुंचे सुमित ने सुरक्षा के तीन चरण भेदने में कामयाब रहा। वह परीक्षा केंद्र में पेपर देने के लिए बैठ भी गया था। हालांकि बायोमेट्रिक जांच में वह फंस गया। जबकि उसने आधार कार्ड से लेकर प्रवेश पत्र तक की जाली कॉपी हू-ब-हू नकल कर तैयार कर ली थी। सुमित की चालाकी को लेकर पुलिस उन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि जिससे वह परीक्षा केंद्र तक पहुंचा। इसके अलावा इसमें और भी लोग शामिल है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed