फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A dead body find near aasra colony

अज्ञात युवक की हत्या कर शव आसरा कालोनी के पीछे फेंका

Tue, 07 Jul 2020 06:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
A dead body find near aasra colony
शव - फोटो : ??
एरच(झांसी)। नगर में आसरा कालोनी के पीछे एक खेत में मंगलवार को एक 30 वर्षीय युवक का शव मिला। सुबह खेत पर शौच करने के लिए कुछ लोगों ने शव पड़ा देखा। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को भी बुलाकर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई पहचान नहीं सका। शरीर पर चोट के निशान और आसपास खून पड़ा होने पर आशंका है कि हत्या के बाद शव यहां फेंका गया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। डॉग स्क्वायड के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

आसरा आवास कॉलोनी के पीछे एक खेत में सुबह शौच के लिए गए लोगों को शव पड़ा दिखा। इस पर उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। उन्होंने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। लोगों को बुलाकर उसकी शिनाख्त करने का भी प्रयास किया। शव के पास ही एक पत्थर रखा था। पास में ही उसकी चप्पलें भी पड़ीं थीं। शव के ऊपर सफेद रंग की तौलिया पड़ी थी। घटनास्थल पर ही देखकर लग रहा था कि युवक की कहीं और हत्या कर यहां पर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मनीष चंद्र सोनकर ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर हत्या का शीघ्र ही पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आसरा कालोनी तक गया कुत्ता
डॉग स्क्वायड टीम टीम ने भी बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। कुत्ता भी घटनास्थल से सीधे आसरा कालोनी परिसर में घुस गया। वहां पर चारो ओर घूम कर लौट गया। इस पर आशंका लगाई जा रही है कि हत्या कालोनी में ही की गई है। पुलिस ने वहां पर जांच पड़ताल की लेकिन अभी उसे कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेब से मिली डायरी
मृतक युवक की जेब से पुलिस को एक डायरी मिली है। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक उसमें भी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस को आशंका है कि आसपास का ही युवक है। इसलिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed