{"_id":"60d60db372cc3d419340a9f2","slug":"a-day-after-declaration-of-candidate-of-district-panchayat-president-case-filed-against-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी घोषित होने के एक दिन बाद पति पर मुकदमा दर्ज, कहा- सपाई पीछे हटने वाले नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: जिला पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी घोषित होने के एक दिन बाद पति पर मुकदमा दर्ज, कहा- सपाई पीछे हटने वाले नहीं
Fri, 25 Jun 2021 10:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 25 Jun 2021 10:39 PM IST
सार
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के साथ मिलकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रत्याशी पर दबाव बनाने के लिए उनके पति के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
झांसी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी आमने-सामने हैं। कल यानी गुरुवार को सपा की ओर से बंगराधवा सीट से जिला पंचायत सदस्य आशा गौतम को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को आशा गौतम के पति कमल गौतम पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसे लेकर राजनीतिक एकदम गरमा गई है। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा के साथ मिलकर जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहा है। सपा प्रत्याशी पर दबाव बनाने के लिए उनके पति के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया है। लेकिन, सपाई पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सपा प्रत्याशी आशा गौतम के पति कमल गौतम की कटेरा में गैस एजेंसी है। उन पर सिलिंडरों में गैस की घटतौली करने, काजाबाजारी करने के आरोप लगाते हुए आपूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन