फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A criminal injured after being shot in a police encounter

Jhansi News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल

Tue, 07 Jan 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
A criminal injured after being shot in a police encounter
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी/मोंठ। सोमवार शाम मोंठ के खिरियाघाट के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन बदमाश पकड़े गए। इनमें एक बदमाश के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो माह पहले बदमाशों ने दंपती से लूट की थी। उसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा समेत लूट का माल बरामद किया है।

एसपी (ग्रामीण) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक, बदमाशों ने 30 अक्तूबर को खिरियाघाट के पास सोजना गांव निवासी सोनू अहिरवार और उसकी पत्नी सीमा से आभूषण एवं नकदी समेत एरच में लूट की घटना की थी। इनकी तलाश में एसओजी समेत पुलिस टीम लगी थीं। सोमवार शाम मोंठ थाना प्रभारी सरिता मिश्रा, एरच प्रभारी नीलेश कुमारी एवं स्वाट प्रभारी जितेंद्र तक्खर खिरियाघाट पुल के पास चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बाइक सवार युवक नदी की ओर कच्चे रास्ते से भागने लगे। पुलिस टीम के पीछा करने पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। एक बदमाश के पांव में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम कपिल कबूतरा निवासी बंका पहाड़ी, राहुल एवं अक्षय निवासी उल्दन बताया। कपिल हिस्ट्रीशीटर है। उनकी निशानदेही पर करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण समेत अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं। एसपीआरए के मुताबिक, कपिल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed