फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A clerk women dead for accident

डंपर ने स्कूटी सवार महिला क्लर्क को रौंदा, मौत

Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
A clerk  women dead for accident
झांसी। महानगर के जीवनशाह तिराहा पर शुक्रवार रात स्कूटी सवार महिला रेलवे क्लर्क को डंपर ने रौंद दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गंभीर रूप से घायल क्लर्क को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना कोतवाली के गोलाकुआं निवासी खुशबू श्रीवास्तव (27) मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में क्लर्क के पद पर तैनात थीं। शुक्रवार शाम वह करीब छह बजे स्कूटी पर सवार होकर इलाइट चौराहा से होते हुए घर लौट रही थीं। जीवनशाह तिराहा पहुंचते ही पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह देखकर भागे डंपर चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। भागते समय कई और लोग चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर डंपर चालक को पकड़ लिया। गंभीर हालत में महिला क्लर्क को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कोे भेजा।
विज्ञापन

दो साल पहले मिली थी अनुकंपा नियुक्ति
बताया गया है कि खुशबू के पिता राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव का दो साल पहले निधन हो गया था। उनके निधन के बाद खुशबू को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। खुशबू दो बहनें व दो भाई हैं। अचानक हुए हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनशाह तिराहा पर आए दिन हो रहे हादसे
महानगर के जीवनशाह तिराहा पर सबसे ज्यादा जाम लगता है। इस कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। तिराहा के समीप सड़क किनारे खड़े वाहन ज्यादा समस्या पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार की शाम को भी घटना के समय जाम लगा हुआ था। शादी समारोह के चलते होटलों के बाहर गाड़ियां बेरतीब खड़ी थीं, जो आम दिनों में भी खड़ी होने के चलते जाम का कारण बनती हैं। कार्रवाई न होने के चलते दिन भर यहां लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। कई बार अभियान भी चलाया गया, लेकिन आज तक सुधार नहीं हो सका। इसका नतीजा शुक्रवार की शाम हुई घटना के रूप में सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed