फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A chat bussinesman eat poision, dead

सूदखोरों से तंग आकर चाट कारोबारी ने खाया जहर, मौत

Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A chat bussinesman eat poision, dead
जहर - फोटो : ???
झांसी। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रहने वाले एक चाट कारोबारी ने सूदखोेरों से तंग आकर जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। मंगलवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दतिया के पुरानी जेल के पास रहने वाले राजेश सोनी (45) चाट का काम करते थे। कुछ समय पहले कारोबार के सिलसिले में राजेश ने सूदखोरों से करीब 32 लाख कर्जा लिया था। कर्ज की अदायगी के लिए सूदखोर परेशान करने लगे। रविवार को सूदखोरों ने घर पर आकर राजेश की पिटाई कर दी। जिससे घबराकर उन्होंने घर में ही जहर खा लिया। यह देखकर घबराए परिजन उपचार के लिए दतिया के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सोमवार को उपचार के दौरान हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मंगलवार की शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि राजेश ने कारोबार के सिलसिले में सूदखोरों से कर्जा लिया था। कुछ समय पहले कर्ज की अदायगी भी कर दी थी। लेकिन, सूदखोर रूपये लेने के लिए लगातार दवाब बना रहे थे। जिससेे तंग आकर रविवार को मारपीट के बाद जहर खाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed