फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A captivating performance in singing and playing

Jhansi News: गायन, वादन में दी मनमोहक प्रस्तुति

Sun, 26 Oct 2025 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
A captivating performance in singing and playing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। प्रभु श्रीराम लाल संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता, संगीत सम्मेलन एवं योग शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों ने गायन एवं वादन में मनमोहक प्रस्तुति दी।
श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती, प्रभु श्रीराम लाल व योग योगेश्वर श्री चंद्रमोहन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। योग प्रशिक्षण संयोजक कृष्णकांत झा ने दिया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्वर लय एवं संगीतमय गीता पाठ प्राचार्य सलोनी झा के नेतृत्व में किया। कार्यक्रम में बांदा, गुरसराय, डबरा, महोबा, झांसी सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने भजन गायन, लोकगीत व शास्त्रीय गायन तथा तबला, हरमोनियम वादन से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत की। निर्णायक में शिव कुमार त्रिपाठी, पूजा मिश्रा, अंशुल सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिवम सिंघल, सह संयोजक दिनेश भार्गव, अविनाश कुमार झा, ब्रजेंद्र राय, लक्ष्मी नारायण सिजरिया, जितेंद्र परमार्थी, हरचरन कुशवाहा, हरिमोहन गुप्ता, विजय खन्ना, हरिराम वर्मा, गोविंद सोनी आदि मौजूद रहे। लोगों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की। संचालन ब्रज भूषण झा एवं आभार डा. सुनील दीक्षित ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed