फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A businessman who was out for a morning walk was crushed by a truck, died

Jhansi News: सुबह टहलने निकले कारोबारी को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
A businessman who was out for a morning walk was crushed by a truck, died
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। गुरसराय थाना इलाके में रविवार की सुबह टहलने निकले एक कारोबारी को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को तेजी से चलाते हुए भाग निकला।
गुरसराय के मोहल्ला परकोटा निवासी कृष्णा राव (67) की गुरसराय कस्बे के चौरसिया पेट्रोल पंप के पास बालाजी स्पेयर पार्ट्स के नाम से दुकान है। पत्नी श्रुति राव ने बताया कि उसके पति रोजाना टहलने जाते थे। रविवार की सुबह भी वह तकरीबन छह बजे घर से निकले थे। वह एरच रोड पर सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आया एक ट्रक उन्हें रौंदता हुआ भाग निकला। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। यहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि मृतक कृष्णा राव की दो बेटियां अदिति और निधि हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। कारोबारी की मौत के बाद से परिवार के लोगों का बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed