Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A BSc student was raped after being befriended on Facebook.

Jhansi News: फेसबुक पर दोस्ती करके बीएससी की छात्रा से किया दुष्कर्म

Sun, 01 Mar 2026 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
A BSc student was raped after being befriended on Facebook.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद के शिवाजी नगर इलाका निवासी बीएससी की छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती करने के बाद युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाने लगा। पीड़िता ने यह बात अपने परिजनों को बताई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शिवाजी नगर निवासी पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर के जरिये बताया कि उसकी पुत्री से फेसबुक के जरिये थाना टहरौली के सेरिया गांव निवासी केतन पटेल (24) ने दोस्ती कर ली थी। केतन प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता है। पिछले महीने केतन झांसी आने पर उसकी पुत्री से मिला। उसे अपने साथ लेकर कमरे में गया। यहां नशीला पदार्थ खिलाकर उसे अचेत कर दिया। पुत्री को जब होश आया तब उसके कपड़े नहीं थे। आरोपी उसे यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। शनिवार को उसके कोछाभांवर के पास मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक आरोपी से पूछताछ करके उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक निखिल कुमार, प्रद्युम्न तिवारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed